mahendras

Subscribe Mahendras Youtube Channel | Join Mahendras Telegram Channel | Like Mahendras Facebook Page | Online Admission | Download Mahendras App

Now Subscribe for Free videos

Subscribe Now

डी-बैट : 29-01-2016

Bankers Guru

प्र.1. केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने दिव्यांगों के लिए एक विशेष जॉब पोर्टल का शुभारंभ किया है। वह किस मंत्रालय सॆ संबंधित हैं?

(1) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

(2) ग्रामीण विकास मंत्रालय

(3) पंचायती राज मंत्रालय

(4) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

(5) मानव संसाधन विकास मंत्रालय

उत्तर: (4) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 

प्र.2. रेल मंत्रालय ने रेलवे बुनियादी ढांचा विकास के लिए "संयुक्त उद्यम कंपनियों" की स्थापना के लिए निम्न में से किन दो राज्य सरकारों के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं?

(1) केरल और आंध्र प्रदेश

(2) तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश

(3) कर्नाटक और आंध्र प्रदेश

(4) तेलंगाना और आंध्र प्रदेश

(5) केरल और कर्नाटक

उत्तर: (1) केरल और आंध्र प्रदेश

प्र.3. हाल ही में भारत के उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया है?

(1) स्वतंत्र सिंह

(2) एन. के. मेहरोत्रा

(3) संजय मिश्रा

(4) राजेश्वर सिंह

(5) मुर्तजा हुसैन

उत्तर: (3) संजय मिश्रा

प्र.4. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने पहली बार एलन बोर्डर पदक जीतने के साथ ही 'वर्ष का टेस्ट खिलाड़ी' पुरस्कार भी जीता है। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में किस भूमिका में हैं?

(1) कप्तान

(2) उप-कप्तान

(3) विकेट कीपर

(4) तेज गेंदबाज

(5) टेस्ट कप्तान

उत्तर: (2) उप-कप्तान

प्र.5. भारतीय कार्यकर्ता हेनरी तीफाग्ने एमनेस्टी इंटरनेशनल मानवाधिकार पुरस्कार 2016 प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल की कौन सी शाखा मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान करती है?

(1) यूनाइटेड किंगडम

(2) फ्रांस

(3) स्विट्जरलैंड

(4) जर्मनी

(5) इटली

उत्तर: (4) जर्मनी

प्र.6. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने पुरुषों की श्रेणी में वर्ष 2015 के कोच के रूप में आयरलैंड के दक्षिण अफ्रीकी कोच ---------------- की घोषणा की है।

(1) क्लाउड जुलिएन

(2) क्रेग फुल्टन

(3) डेव कैमरून

(4) बैरी ट्रोट्ज

(5) पॉल मौरिस

उत्तर: (2) क्रेग फुल्टन

प्र.7. पुस्तक 'मिडनाइट्स फुरीस: डेड्ली लिगेसी ऑफ इंडियाज पार्टीशन" जो 1947 में भारत के विभाजन और इसके भयावह परिणामों पर आधारित है, ने अमेरिका में 'विलियम ई. कोल्बी अवार्ड 2016' जीता है। इस पुस्तक के लेखक कौन है?

(1) दिनेश डिसूजा

(2) विक्रम अमर

(3) आसिफ मांडवी

(4) सुकेतु मेहता

(5) निसिद हजारी

उत्तर: (5) निसिद हजारी

प्र.8. भारत किस देश को पीछे छोड़ते हुये, 2015 में दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक बन गया है?

(1) चीन

(2) मलेशिया

(3) थाईलैंड

(4) विएतनाम

(5) ब्राज़ील

उत्तर: (3) थाईलैंड

प्र.9. 'स्मार्ट सिटी मिशन' के लिए चुने गये 98 शहरों में से 20 स्मार्ट शहरों की सूची धन प्राप्ति के लिए जारी की गई है। इस मिशन के तहत राजधानी शहरों की कुल संख्या कितनी है?

(1) 24

(2) 18

(3) 16

(4) 22

(5) 12

उत्तर: (1) 24

प्र.10. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने निम्नलिखित किन दो राज्यों के राजधानी शहरों में बुनियादी ढांचा सुधार जारी रखने में मदद करने के लिए केंद्र के साथ 80 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(1) नागालैंड और मणिपुर

(2) मणिपुर और मिजोरम

(3) मिजोरम और त्रिपुरा

(4) त्रिपुरा और मणिपुर

(5) मेघालय और मिजोरम

उत्तर: (3) मिजोरम और त्रिपुरा

प्र.11. निम्नलिखित में से कौन व्यय प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष थे जिसने हाल ही में, सरकार को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की है?

(1) विजय एल. केलकर

(2) बिमल जालान

(3) उर्जित पटेल

(4) ऊषा थोराट

(5) दीपक मोहंती

उत्तर: (2) बिमल जालान

Copyright © 2023 www.mahendraguru.com All Right Reserved by Mahendra Educational Pvt . Ltd.