mahendras

Subscribe Mahendras Youtube Channel | Join Mahendras Telegram Channel | Like Mahendras Facebook Page | Online Admission | Download Mahendras App

Now Subscribe for Free videos

Subscribe Now

डी-बैट : 04-02-2016

Bankers Guru

प्र.1. भारत में परियोजनाओं में निवेश के संयुक्त कार्यान्वयन के लिए एनआईआईएफ किस रूसी कंपनी के साथ रूस-भारत उच्च प्रौद्योगिकी निजी इक्विटी फंड स्थापित करने पर सहमत हुई है?

(1) अलरोसा

(2) रसनैनो

(3) डाज

(4) रेगनम

(5) रूसल

उत्तर: (2) रसनैनो

प्र.2. भारत और ब्रुनेई ने हाल ही में, स्वास्थ्य, रक्षा तथा युवा एवं खेल मामलों में सहयोग पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के लिए ब्रुनेई की राजधानी में 3 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ब्रुनेई की राजधानी क्या है?

(1) नोम पेन्ह

(2) वियनतियाने

(3) पोर्ट मोरेस्बी

(4) बांदर सेरी बेगावान

(5) नेपीडॉ

उत्तर: (4) बांदर सेरी बेगावान

प्र.3. निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक अनूठी मैजिक (मॉड्यूलर, चंचल, तेज और सतत) प्रोसेस लैब का उद्घाटन किया गया है?

(1) केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई), लखनऊ,

(2) जीनोमिक्स एवं एकीकृत जीवविज्ञान संस्थान (आईजीआईबी), दिल्ली

(3) राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल), पुणे

(4) नेशनल एयरोस्पेस प्रयोगशाला (एनएएल), बंगलौर

(5) भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर), लखनऊ

उत्तर: (3) राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे

प्र.4. निम्नलिखित में से किस स्थान पर आतंकवाद विरोधी सम्मेलन-2016 का आयोजन किया गया है?

(1) जयपुर

(2) जोधपुर

(3) जैसलमेर

(4) पटियाला

(5) अमृतसर

उत्तर: (1) जयपुर

प्र.5. वयोवृद्ध उर्दू लघु कहानी लेखक, कवि और पत्रकार इंतिजार हुसैन का निधन हो गया। वह किस देश से संबंधित हैं-

(1) बांग्लादेश

(2) पाकिस्तान

(3) अफगानिस्तान

(4) इंडोनेशिया

(5) मलेशिया

उत्तर: (2) पाकिस्तान

प्र.6. कांग्रेस के पूर्व नेता बलराम जाखड़ का हाल ही में निधन हो गया।उन्होंने कौन सा पद धारित किया था: -

(1) वित्त मंत्री

(2) केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री

(3) लोकसभा अध्यक्ष

(4) उपाध्यक्ष, योजना आयोग 

(5) अध्यक्ष, वित्त आयोग 

उत्तर: (3) लोकसभा अध्यक्ष

प्र.7. रूस की सरकारी हथियार व्यापार कंपनी रोसोबोरनेक्सपोर्ट ने भारत को ------------ हेलीकाप्टरों की अंतिम खेप सौंप दी है।

(1) एम आई -26 (टी)

(2) का-32ए11बीसी

(3) राशेल

(4) एनसैट

(5) एमआई-17वी-5

उत्तर: (5) एमआई-17वी-5

प्र.8. कैबिनेट ने राज्यों में परियोजनाओं हेतु संसाधन जुटाने के लिए अनुमति देने के लिए किस मंत्रालय को राज्य सरकारों के साथ संयुक्त उद्यम (जेवी) कंपनियाँ स्थापित करने को अपनी स्वीकृति दे दी है?

(1) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

(2) रसायन और उर्वरक मंत्रालय

(3) भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय

(4) रेल मंत्रालय

(5) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

उत्तर: (4) रेल मंत्रालय

प्र.9. भारतीय वायु सेना में किस अवधि के लिए एयर मार्शल के एक अतिरिक्त पद का सृजन किया गया है?

(1) 10 माह

(2) 13 माह

(3) 17 माह

(4) 19 माह

(5) 22 माह

उत्तर: (3) 17 माह

प्र.10. भारत और जर्मनी के बीच हस्ताक्षरित की गई संयुक्त घोषणा के अनुसार, भारत-जर्मनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र (आईजीएसटीसी) की विस्तारित अवधि क्या है?

(1) 2015-2020

(2) 2017-2022

(3) 2016-2021

(4) 2018-2023

(5) 2019-2024

उत्तर:(2) 2017-2022

प्र.11. किस पड़ोसी देश के सेना प्रमुख को हाल ही में भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया है?

(1) बांग्लादेश

(2) भूटान

(3) नेपाल

(4) श्रीलंका

(5) म्यांमार

उत्तर: (3) नेपाल

प्र.12. इजरायली और सीरियाई बलों के बीच संघर्ष विराम बनाए रखने के लिए गोलान में तैनात संयुक्त राष्ट्र मुक्ति पर्यवेक्षक सेना (यूएनडीओएफ) का मिशन प्रमुख एवं सेना कमांडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(1) ओम प्रकाश मल्होत्रा

(2) अमित शर्मा

(3) मनोज एम. नारावने

(4) जय शंकर मेनन

(5) प्रवीण बख्शी

उत्तर: (4) जय शंकर मेनन

Copyright © 2023 www.mahendraguru.com All Right Reserved by Mahendra Educational Pvt . Ltd.